Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए दूसरे दिन सात नामांकन पत्रों की बिक्री……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- गढ़वाल लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सात नामांकन पत्र लिए गए। दो दिन में अब तक कुल 9 नामांकन पत्र निर्वाचन कार्यालय से लिए गए हैं।   27 मार्च नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। बुधवार से प्रारम्भ हुई नामांकन प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन सात नामांकन पत्र लिए गए। इनमें से चार प्रत्याशियों ने स्वयं नामांकन पत्र लिए।

 

उत्तराखंड समानता पार्टी के प्रत्याशी विनोद शर्मा के लिए विक्रम राणा, बसपा प्रत्याशी धीर सिंह बिष्ट के लिए सुबोध कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए अद्वैत बहुगुणा ने नामांकन पत्र लिए। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन सिंह रावत व मुकेश प्रकाश ने स्वयं नामांकन पत्र लिए। उक्रांद प्रत्याशी आशुतोष नेगी और सैनिक समाज पार्टी के प्रत्याशी मुकेश चंद्र ने भी स्वयं नामांकन पत्र लिए। रिटर्निंग अधिकारी/जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि अभी किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!