लालकुआं– (नंदन राम आर्य) नगर पंचायत क्षेत्र में बने कमरों का आवंटन एक दशक बीत जाने के बाद भी अभी तक जरूरतमंदों को नहीं हो पाया आपको बता दें कि नगर पंचायत द्वारा 100 कमरों का इंदिरा आवास योजना के तहत निर्माण किया गया जिसे एक लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक आवंटित नहीं किया गया हालांकि यह खाली कमरे जुआरियों शराबियों का अड्डा तो बन गए हैं किंतु बेघर लोगो को अभी तक छत नसीब नहीं हुई जब इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन कमरों का आवंटन कर दिया जाएगा कुछ तकनीकी समस्याएं थी जो अब दूर की जा रही हैं सरकार का नया शासनादेश की इन मकानों को एक संस्था नियुक्त कर किराए पर दिया जाए और हमारा प्रयास है कि निशुल्क मकान आवंटित किए जाएं

Skip to content











