गदरपुर -(हमारे संवाददाता) क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने नगर पालिका परिषद द्वारा लाखों की कीमत से बनाई जा रही सड़कों का शिलान्यास किया। और वार्ड नंबर 5/ रामजीवनपुर में 28 लाख रुपए कीमत की बनने वाली 4 सड़कों का शिलान्यास कर वार्ड वासियों को बधाई दी। वही केशवगढ़ मुख्य मार्ग का शिलान्यास करते हुए अरविंद पांडे ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने देंगे। वही नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस ने कहा कि कोरोना की महामारी के चलते विकास कार्यों की रफ्तार कुछ धीमी जरूर हुई है परंतु वह अपने नगर वासियों के लिए सदैव तत्पर हैं।

Skip to content











