Breaking News

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- स्थित एसजीआरआर पैरामेडिकल कालेज में वार्षिक खेल

प्रतियोगिता आरंभ हो गई है। प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि

समाजसेवी गिरिराज सिंह रावत एवं दलजीत सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं छात्र जीवन

का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए सभी छात्रों को खेल प्रतियोगिताओं

में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्राचार्य डा. गिरीश उनियाल ने कहा

कि खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक और मानसिक विकास के लिए

महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को आयोजित

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत छात्राओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रेडियोलोजी विभाग, रस्साकसी में बीएमएलटी विभाग, कबड्डी में फिजियोथैरेपी विभाग विजयी रहा। इस अवसर पर प्रणवराज बमराड़ा, कुणाल बिजल्वाण, अखिल भारद्वाज और नीरज बिष्ट सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!