Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली जसपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण, अराजक तत्त्वों पर कार्यवाही के दिये निर्देश……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- कोतवाली जसपुर में पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दिनांक 26 फरवरी 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजुनाथ टीसी महोदय द्वारा कोतवाली जसपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महोदय द्वारा नशे पर लगातार कार्यवाही कर नशा तस्करों को जेल भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय द्वारा वर्दी के अच्छे टर्नआउट और वेपन हैंडलिंग की अच्छी जानकारी रखने वाले पुलिस कर्मियों को नकद रिवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोतवाली जसपुर में जनसवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें जसपुर क्षेत्र के व्यापारी, जनसेवक व स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया और एसएसपी महोदय के समक्ष अपनी समस्याएं रखी जिनका महोदय द्वारा तुरंत मौके पर ही समाधान किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!