Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

पुलिस कप्तान पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में वारण्टियों की धरपकड़ लगातार जारी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- माननीय न्यायालय में चल रहे किसी मामले में अभियुक्त पक्ष अथवा मामले से सम्बन्धित व्यक्ति मा0 न्यायालय में पेशी के दौरान पेश नही होता है, तो मा0 न्यायालय सम्बन्धित के विरुद्ध पेश होने हेतु गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) जारी करते है, जिसमें पुलिस सम्बन्धित व्यक्ति को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश करती है। इसी परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पौड़ी।

 

मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये है जिसके क्रम मेः-कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जारी NBW की तामीली के क्रम में धारा 138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी सुरेश पाल पुत्र कमल दास, निवासी ग्राम नंदगांव,

 

पो0 बडकोट, पट्टी खास जनपद टिहरी गढवाल  हाल पता सेवायोजन कार्यालय पौडी जनपद पौडी गढवाल को लक्ष्मी नारायण मंदिर निकट कोटद्वार रोड के पास से गिरफ्तार  किया गया।साथ ही कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय गैगस्टर कोर्ट देहरादून व माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा वाद संख्या- 473/2017 व 474/2027,

 

धारा 380/411/34 भादवि व 6/11 गोवंश संरक्षण अधि0 से सम्बन्धित वारण्टी काशिम कुरेशी उर्फ बुल्ला पुत्र शईद, निवासी जाफता गंज, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर उ0प्र0 को देहरादून से गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या 48/2017, धारा 138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी सुनील पाल सिंह पुत्र गोपाल सिंह पाल नि0 सिम्लचौड को गिरफ्तार किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!