Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

बनभूलपुरा हिंसा के बाद, CM की घोषणा पर तत्काल मलिक के बगीचे मे खुली पुलिस चौकी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि आज और 6 दंगाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 36 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के तत्काल बात बनभूलपुरा में हिंसा वाली जगह मलिक के बगीचे में पुलिस चौकी का संचालन शुरू कर दिया गया है। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल की तैनाती की गई है।

 

इसके अलावा कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र से 41 हथियार जप्त किए गए हैं साथ ही जो नामजद आरोपी फरार है उनकी प्रॉपर्टी को भी चिन्हित किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा के मालिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस व नगर निगम कर्मचारियों पर जमकर पथराव हुवा था जिसमें सैकड़ो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे इसके बाद दंगाइयों द्वारा बनभूलपुरा थाना फूंक दिया गया और सैकड़ो गाड़ियां दंगाइयों द्वारा जला दी गई थी। तब से बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा हुआ है और पुलिस लगातार दंगाइयों को गिरफ्तार कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!