Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

यूसीसी के विरोध को देखते हुए हल्द्वानी पुलिस अलर्ट, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- विधानसभा में UCC विधेयक पेश कर दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच बिल पेश किया। ऐसे में हल्द्वानी में सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच बिल पेश किया। इस दौरान विधायकों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।

ऐसे में पूरे राज्य भर में सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हल्द्वानी में भी समुदाय विशेष वाले क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है, जिससे किसी भी तरीके की अप्रिय घटना ना हो सके। बनभूलपुरा से लेकर जवाहर नगर तक लगातार फोर्स का मूवमेंट हो रहा है।  एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा खुद मौका मुआयना कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गयी है।

यूसीसी बिल के विधानसभा में आने के बाद से लेकर विधानसभा सत्र तक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस अपनी नजर बनाए हुए है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!