Breaking News

BIG BREAKING: सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला फिर टला, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई सुरक्षा व्यवस्था बनी कड़ी…. रुद्रपुर: डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण, पत्रावलियों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश…. रुद्रपुर: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल तेज़ वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व होमस्टे योजना के आवेदकों के साक्षात्कार संपन्न…. रुद्रपुर: मानवाधिकार दिवस पर महिलाओं को मिली जागरूकता की शक्ति, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव पर खास सत्र…. धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: नैनी सैनी एयरपोर्ट अब AAI के हवाले, किसानों से लेकर कारोबार तक…. उत्तराखंड को केंद्र से 1700 करोड़ की सौगात ग्रामीण सड़कों से विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

उत्तराखंड प्रदेश की जनता से माफी मांगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं क्षेत्रीय कलाकार श्वेता….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं क्षेत्रीय कलाकार श्वेता महारा अपने विवादित बयानों को वापस लेने एवं प्रदेश की जनता से जनमंच में आकर माफी मांगे।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी प्रदेश की देवतुल्य जनता एवं राज्य निर्माण सेनानियों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। तत्काल प्रभाव से इन्होंने प्रदेश की जनता से माफी नहीं मांगी तो प्रदेश के समस्त चौक चौराहों पर इनकी अमर्यादित भाषा के विरोध में आंदोलन सहित पुतले फुंके जाएंगे।

 

महेंद्र भट्ट पूर्व में निर्वाचित विधानसभा सदस्य भी रहे हैं और इस तरह के बयान देकर भाजपा और उनकी प्रदेश विरोधी  मानसिकता जाहिर होती है। यह इस प्रदेश की जनता का कितना सम्मान करते होंगे जहां एक तरफ पूरा प्रदेश बेरोजगारी से लेकर भाजपा के वीआईपी नेता अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच, मूल निवास, भू कानून की मांगों को लेकर सड़कों पर है,

 

ऐसे समय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय नेत्री का अमर्यादित बयान भाजपा की मनसा को दर्शा रहा है। राष्ट्र वादी रीजनल पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर  तत्काल प्रभाव से दोनों ने उत्तराखंड प्रदेश की जनता से माफी नहीं मांगी तो उनके चेहरे हर एक चौराहे पर ले जाकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी संपूर्ण प्रदेश की जनता को उनकी हकीकत बताने का कार्य करेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!