लालकुआं बॉर्डर पर सात पिस्टल एक तमंचा के साथ दो आरोपी गिफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – (नंदन राम आर्य)  नैनीताल जिले में जहां आपराधिक ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रही है तो वहीं लालकुआं पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने लालकुआं बॉर्डर में चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा जिनसे पुलिस ने सात पिस्टल एक तमंचा  बरामद किया । पुलिस का कहना है अपराधियों की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है जिस पर कासगंज पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है । गौरतलब है कि अपराधी शहर में हथियारों को लेकर किस मकसद से आ रहे थे या कोन सी बडी घटना को अंजाम देना चाहते थे इन सभी चीजों को लेकर पुलिस जांच मे जुट गयी है बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 बेहद ही नजदीक है तो वही जिले में जैसे जैसे चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही हैं और अपराधिक गतिविधियां भी चुनाव के दरमियान बढ़ने की आशंका रहती है ऐसे में लालकुआं सीमा पर मुखबिर की सुचना पर पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!