Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

जिला नैनीताल एंव महा०रा०प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून ने 5-1 से बना विजेता……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून के तत्वधान में जिला कीड़ा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के सौजन्य से शशिधर भट्ट स्टेडियम कोटद्वार द्वारा राज्य स्तरीय आमंत्रण अंडर-16 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। प्रतियोगिता का प्रथम सेमी फाइनल मुकाबला का उदघाटन जिला नैनीताल एंव जिला पौड़ी गढ़वाल के मध्य खेला गया, जिसमें नैनीताल टीम 1-0 से जीत दर्ज करी।

 

द्वितीय सेमी फाइनल मुकाबला जिला देहरादून एंव महा०रा०प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें महा०रा०प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून ने 1-0 से जीत दर्ज करी। तृतिय स्थन का मुकाबला जिला पौड़ी एंव जिला देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें देहरादून 4-1 से विजयी रह तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगता का फाइनल मुकाबला जिला नैनीताल एंव महा०रा०प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून के मध्य खेला गया,

 

जिसमें महा०रा०प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून ने 5-1 से एकतरफा जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम करी। प्रतियोगिता के समापन एंव पुरुस्कार वितरण कार्यकम मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण जी, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विजेता एंव उप विजेता खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर एंव उन्हें पुरुस्कर, एंव टॉफी भेंट कर किया गय प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मोहित रावत, अमित कटारिया,

 

नीरज रावत, गोविन्द लटवाल, सौरभ पटवाल, योगेश जोशी द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर श्री अनूप बिष्ट (जिला कीड़ा अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल), श्री संदीप डुकलान, श्रीमती नीना बैन्जवाल (अध्यक्ष नगर महिला मोर्चा मंडल), श्रीमता कुसुम पटवाल (उपाध्यक्ष नगर महिला मोर्चा मंडल), श्रीमती प्रीती कुलाश्री  (नगर सोशल मीडिया संयोजक), एवं भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!