Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

आशीष चौहान ने जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल- सूचना/18 जनवरी, 2024ः जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा रेखीय विभागों को निर्देश दिये गये कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

 

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंजीकरण शुल्क से प्राप्त राजस्व की तुलना में प्रवर्तन शुल्क अति न्यून है। उन्होने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग द्वारा बिजली की चोरी को रोकने के लिए विभागीय स्तर की धीमी कार्यवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

 

खाद्य् सुरक्षा के तहत उन्होने जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी को निर्देश दिये कि वे लगातार होटलों/ढाबों/मिष्ठान की दुकानों में सैम्पलिंग लेकर खाद्य सुरक्षा नियमों का उलंघन करने वालों पर सख्ती के साथ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा आबकारी, वन विभाग, सिंचाई विभाग को राजस्व संवर्धन को लेकर निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!