रुद्रपुर –(शादाब हुसैन) कविता वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से राम सुमर शुक्ला मेडिकल कॉलेज में अमृता गिरी के द्वारा मरीजों का हाल चाल पुछा गया और मरीजों के तीमारदारों को खाना वितरण किया गया अमृता गिरि ने कहा कि यहां पर आने वाले मरीज के रिश्तेदार तिमारदार को किसी तरीके की खाने की परेशानी नहीं आने दी जाएगी कविता वेलफेयर सोसाइटी गरीब बेसहारा लोगों के मदद के लिए आगे आई है और गरीब और बेसहारा लोगो की हर संभव मदद करेगी इसी क्रम में वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कविता आर्य ने कहा कि मानव सेवा एक धर्म के रूप में है चाहे वो किसी भी समाज का हो या किसी वर्ग का हो हमें उनकी सब की सेवा करना चाहिए गरीब हो या किसी भी समस्या से ढूंढ रहा हो वह कविता वेलफेयर सोसाइटी से संपर्क कर सकता है कविता वेलफेयर सोसाइटी हर संभव हर वक्त सोसाइटी के कार्यकर्ता हर गरीब मजदूर की मदद के लिए तैयार हैं इसी क्रम में वहां पर मौजूद अमृता गिरी, सोसायटी के अध्यक्ष कविता आर्य, सरस्वती देवी, विमला बाबारी, मनीषा आर्य, निकिता आर्य, निशिता, निधि, संजू, भावना आदि मौजूद रहे

Skip to content











