Breaking News

ग्राम प्रधानों ने किया सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं– (जफर अंसारी)  ग्राम प्रधानों का तालाबंदी कार्यक्रम और धरना सातवें दिन भी जारी रहा।इस दौरान प्रधान संघ के नेतृत्व में सोई हुई प्रदेश सरकार को जगाने के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ भी किया गया। हल्द्वानी ब्लाक में प्रधान संघ रुकमणी नेगी के नेतृत्व में पिछले छः दिनों से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन से ब्लाक की तालाबंदी करते हुए ग्राम प्रधानो का धरना सातवें दिन भी जारी रहा।उस दौरान प्रधानों द्वारा बुद्धि शुद्धि  यज्ञ भी कराया गया।ताकि भगवान प्रदेश सरकार को सधबुद्धि दे। 12 सूत्री मांगों को लेकर सरकार द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया पिछले छः दिन से पूरे प्रदेश में प्रधानों द्वारा ब्लाकों की तालाबंदी करते हुए धरना दिया जा रहा है। और 10 तारीख तक धरना जारी रहेगा जल्द ही उनकी मांगे न मानी गयी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!