Breaking News

मणिपुर से मुंबई महाराष्ट्र तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस बार ऐतिहासिक स्वरूप में होगी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर/जसपुर-  मणिपुर से मुंबई महाराष्ट्र तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस बार ऐतिहासिक स्वरूप में होगी। आम जनमानस को जोड़ने का कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। उक्त विचार जसपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जितेंद्र सरस्वती ने कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त किए।

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक कार्यालय में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं जसपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी के पीसीसी द्वारा नियुक्त प्रभारी जितेंद्र सरस्वती ने बताया कि 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक 6700 किमी. लंबी 66दिनों तक  चलने बाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा 100 लोकसभा सीटों की 337 विधानसभा सीटों से होकर गुजरती हुई मुंबई महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

 

विधानसभा प्रभारी सरस्वती ने बताया की यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय के साथ बेरोजगारी, संविधान और लोकतंत्र बचाव का उद्देश्य रहेगा। सरस्वती ने कहा कि जिस तरह से देश में भाजपा ने आज राम और गंगा के नाम पर राजनीति को बढ़ावा दिया है,ऐसे में देश का बेरोजगार अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है । मणिपुर की निर्वस्त्र बहनों की घटना, जंतर_ मंतर पर न्याय की गुहार लगाती महिला पहलवान,

 

इस बात की गवाही है कि अब देश में न्याय कितना महंगा हो गया है । राहुल गांधी की  भारत जोड़ो न्याय यात्रा शोषित और वंचितों को न्याय दिलाने का काम करेगी। इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जसपुर विधानसभा के प्रभारी जितेंद्र सरस्वती के यहां पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इफ्तिखार बबलू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!