Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

सैक्सटार्शन का चल रहा था धन्धा उधम सिंह नगर पुलिस ने किया भांडाफोड़……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधमसिंहनगर- वादी मुकदमा जुगल किशोर पुत्र भगवान दास निवासी गल्ला मण्डी रुद्रपुर तहसील ऊ0सि0नगर द्वारा थाना पंतनगर आकर एक किता तहरीर बाबत विक्की अहुजा निवासी रुद्रपुर व नीलम गर्ग निवासी ओमेक्स कालौनी पंतनगर द्वारा वादी मुकदमा के पुत्र विकास तनेजा को सैक्सटार्शन के जाल में फंसाकर बंधक बनाना, बलात्कार के केस में झूठा फंसाने की बात से डराते हुए ढाई लाख रुपये की रंगदारी की मांग करना के आधार पर थाना पंतनगर पर FIR NO- 003/2024 धारा 323,341,342,388,392 IPC बनाम विक्की अहुजा पंजीकृत किया गया था ।

 

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जनपद व थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया । टीम द्वारा घटना से सम्बंधित CCTV फुटैज का अवलोकन व संदिग्धो से पूछताछ की गई । दिनांक 02-01-2024 को थाना पंतनगर पुलिस द्वारा पिड़ित की सूचना पर गौरव अहुजा उर्फ विक्की पुत्र स्व0 अर्जुन देव निवासी नियर जैन मंदिर रोड मलिक कालौनी थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर उम्र-40 वर्ष को ग्रीन पार्क उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया ।

 

पूछताछ में प्रकाश में आया कि नीलम गर्ग व विक्की अहुजा द्वारा योजना बनाकर  योजना अनुसार नीलम ने ऐसी स्थिति बनाई कि विकास उसके साथ वट्सप पर अश्लील चैट करने लगा । विकास को धमकाते हुए अपने प्रभाव में लेकर नीलम के फ्लेट ओमेक्स पर बुलाया जंहा दोनो ने मिलकर विकास को जब वह बाहर जाने लगा तो उसे बाहर जाने से रोकते हुए वही बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और उससे कहा की अगर तू 10 लाख रुपये लाकर हमें नही देता है तो तुझे बलात्कार के झूठे केस में फंसवाकर तेरे बाप की इज्जत नीलाम कर देंगे ।

 

जब 10 लाख में बात नही बनी तो फिर हमने विकास को बलात्कार के केस में फंसाने की बात से डराते हुए ढाई लाख रुपये की मांग की थी । बात पूरे रुद्रपुर मार्केट में फैलने लगी तो नीलम गर्ग ने 112 में एक व्यक्ति द्वारा डराने धमकाने की झूठी सूचना दी थी ।  दिनांक 02-01-2024 को ही अभियुक्ता नीलम गर्ग पत्नी अनिल गर्ग निवासी गंगेज बी, फ्लैट न0- 403, ओमेक्स थाना पंतनगर उधम सिंह नगर उम्र-45 वर्ष को उसके मकान (घटनास्थल) से गिरफ्तार किया । जनपद उधम सिंह नगर वासियो को सूचित किया जाता है कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के सैक्सटोर्शन गैंग के जाल में न फंसे यदि कोई इस प्रकार के गैग से पिड़ित है तो तत्काल नजदीकी थाने में जाकर पुलिस सहायता प्राप्त करे

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

गौरव अहुजा उर्फ विक्की पुत्र स्व0अर्जुन देव निवासी नियर जैन मंदिर रोड मलिक कालौनी थाना रुद्रपुर

अभियुक्ता नीलम गर्ग पत्नी अनिल गर्ग निवासी गंगेज बी, फ्लैट न0- 403, ओमेक्स थाना पंतनगर

 

पुलिस टीम

निरीक्षक राजेन्द्र सिह ढांगी थानाध्यक्ष पंतनगर उधम सिंह नगर ।

उ0नि0 प्रदीप कोहली चौकी प्रभारी सिडकुल थाना पंतनगर उधम सिंह नगर ।

उ0नि0 धीरेन्द्र परिहार चौकी सिडकुल थाना पंतनगर उधम सिंह नगर ।

का0 नितिन कुमार,का0 कृपाल सिहं ,क0 पंकज पोखरियाल चौकी सिडकुल थाना पंतनगर उधम सिंह नगर

और पढ़ें

error: Content is protected !!