Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

गोवर्धन कीर्तन होल मल्लीताल में किया जा रहा श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- गोवर्धन कीर्तन हाॅल  मल्लीताल में श्री मद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस ज्ञान यज्ञ के आयोजक विनीत चन्द्र शेखर जोशी (पप्पन जोशी ) आचार्य  व्यास श्री भगवती प्रसाद जोशी जी व उनके  सहयोगी भक्तजन है। इस ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन व्यास श्री भगवती प्रसाद जोशी जी ने बतलाया कि श्री मद्भागवत महापुराण कि रचना महर्षि वेदव्यास जी ने द्वापर युग में कि जो इस कलियुग में भी कल्प वृक्ष के समान है,

 

और सबके मनोरथों को पूर्ण करने वाला है भगवती प्रसाद जोशी जी ने व्यास जी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यास किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं है,जो इस गद्दी पर बैठता है वो व्यास है।और ये व्यास कौन से व्यास हैं, उन्होंने बताया कि अलग-अलग मन्वन्तरों में अलग-अलग व्यास हुए अभी तक हम जो कथाएं कह रहे हैं,सुना रहे हैं चाहे वह जो भी पुराण हो वो कृष्णद्वैपायन जी के द्वारा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि व्यास किसी भी युग में स्त्री नहीं बनी, किन्तु वर्तमान में बन रही हैं।

 

इस ज्ञान यज्ञ में  मौसम की खराबी के बावजूद श्रृद्धालु भक्तो ने  बहुत अच्छी संख्या में अपनी भागीदारी दी ।भजन  मंडली के गायक कलाकारों ने बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। विशेष बात यह है कि व्यास जी ने सनातन संस्कृति के महत्व को बहुत ही प्रभावशाली ढंग  अनेक उदाहरणों के साथ सांझा किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!