Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

कोटद्वार के राजकीय महाविद्यालय सड़क मार्ग का नाम शहीद गौतम के नाम पर करने की मांग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- देश की सुरक्षा करते हुए दुश्मनों और आतंकवादियों के साथ संघर्ष में अपना बलिदान देकर माता पिता, अपने राज्य और शहर सहित सेना को गौरवान्वित करने वाले कोटद्वार निवासी सेना के जवान शहीद गौतम के नाम पर आमपडाव से राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार को जाने वाले सड़क मार्ग का नाम शहीद गौतम करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।किसान कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पूर्व निकाय सभासद के संस्थापक/अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान ने राजौरी पुंछ में आंतकवादी हमले में शहीद गौतम सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मांग की है

 

कि कोटद्वार के आमपडाव से राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार जाने वाले सड़क मार्ग का नाम  शहीद बलिदानी गौतम के नाम पर किया जाना चाहिए। इसके अलावा कोटद्वार के राजकीय स्टेडियम के प्रमुख द्वार पर एक दिशा में शहीद मनदीप और दूसरी दिशा में शहीद गौतम की प्रतिमा लगाई जाए जो स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने और खेलने वाले खिलाड़ियों को देशभक्ति के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!