Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

कमरे में पंखे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

खटीमा- खटीमा में एक नवविवाहिता का शव रविवार देर शाम कमरे में पंखे पर अपने दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। काफी समय से कमरा बंद देख पति ने कमरे में झांककर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। खटीमा के चकरपुर में एक नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

विवाहिता की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक कुटरी निवासी उर्मिला (21) पत्नी जीवन सिंह का शव रविवार देर शाम कमरे में पंखे पर अपने दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। काफी समय से कमरा बंद देख पति ने कमरे में झांककर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची चकरपुर चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

 

जानकारी के अनुसार, विवाहिता का मायका चल्थी, चंपावत में है। उसका विवाह मार्च 2023 में कुटरी निवासी जीवन के साथ हुआ था। जीवन गुजरात में एक होटल में नौकरी करता है। वह एक माह पहले घर आया था। पुत्री की मौत की सूचना पाकर मायके के लोग भी सोमवार को चकरपुर पहुंच गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!