Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

छात्राओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल का वार्षिक उत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- बाजपुर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी और कार्यक्रम में उपस्थित तमाम अतिथिगणों द्वारा कार्यक्रम के आयोजकों एवं छात्राओं की पूरी पूरी प्रशंसा की गई। बाजपुर जीजीआईसी कॉलेज में स्थापित कस्तूरबा गांधी स्कूल में आज कस्तूरबा गांधी स्कूल की छात्राओं द्वारा वार्षिक उत्सव के रूप में बड़ी ही धूमधाम के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया।

 

बाजपुर जीजीआईसी कॉलेज की छात्राओं द्वारा तमाम पहलुओं को छूते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों अभिभावकों और अध्यापिकाओं एवं अध्यापकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते और कार्यक्रम की अध्यक्षता बाजपुर व्यापार मंण्डल के पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाजपुर इंण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य, डीके जोशी समाजसेवी का भूपेंद्र कौर बेदी सहित तमाम लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

विद्यालय की पूर्व अध्यापिका मुन्नी सिंह छावण द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जीजीआईसी की प्रधानाचार्य श्रीमती मीता बोस द्वारा विद्यालय की तमाम अध्यापिका और छात्राओं सहित कस्तूरबा गांधी विद्यालय छात्रावास की अधीक्षका श्रीमती रेनू चंद्र को शुभकामनाएं दी। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित तमाम अतिथिगण एवं अभिभावक को आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!