Breaking News

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

कोरोना काल का महंगाई भत्ता जारी करने की मांग…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- सेवानिवृत्त वन अधिकारी व कर्मचारी कल्याण समिति ने सरकार से कोरोना काल का महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की है। इस संबध में पनियाली स्थित अरण्य सभागार में समिति की हुई बैठक में अध्यक्ष आर पी पंत ने कहा कि पत्राचार के बाद भी अभी तक सरकार द्वारा कोरोना काल के दौरान रोका गया 18 माह का महंगाई भत्ता जारी नहीं हो पाया है।

 

इस कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से गोल्डन कार्ड का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही गई। बैठक में कोषाध्यक्ष सुरेश मधवाल द्वारा वर्ष 2022-23 का आय व्यय का ब्यौरा भी रखा गया।बैठक में अनिल कुकरेती, धनीराम, रामकृष्ण बुड़ाकोटी, गणेश डोभाल, दिनेश घिल्डियाल, ए आर खान,केसी राम निराला और नत्थू सिंह अधिकारी आदि शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!