Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

(भारतीय वायु सेना) हल्द्वानी की बेटी प्रज्ञा बनी फ्लाइंग ऑफिसर……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- कोन कहता है की आसमान में छेद नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो…… इया कहावत को हल्द्वानी की होनहार बेटी ने पूरा कर दिखाया ‘ख़बर हल्द्वानी से सामने आ रही है। यहाँ महानगर की एक और बेटी ने वो कर दिखाया जिसका आज की हर बेटी सपना देखती है। इस बेटी ने अपने सपने को सच करके दिखा दिया है।

 

हल्द्वानी के आवास विकास निवासी जगदीश पंत की बेटी प्रज्ञा पंत ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे उत्तराखण्ड और अपने शहर का नाम रोशन किया है। प्रज्ञा पर उसके पूरे परिवार को फक्र है। प्रज्ञा ने भारतीय वायुसेना अकादमी से एक वर्ष का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है। प्रज्ञा की प्रारंभिक शिक्षा शहर के नैनीवैली स्कूल, ऑलसेंट्स स्कूल नैनीताल से पूरी की है। प्रज्ञा ने ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल महाविद्यालय से किया है। इसके बाद प्रज्ञा ने 2022 में एएफसीएटी की परीक्षा प्रथम प्रयास में पास की और उनका भारतीय वायुसेना में चयन हुआ है।

 

रविवार 17 दिसम्बर को हैदराबाद में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पासिंग आउट परेड सम्पन्न कराई। बता दें कि प्रज्ञा के पिता जगदीश पंत शहर के प्रतिष्ठित दवा कारोबारी हैं। प्रज्ञा की माता निर्मला पंत शिक्षिका हैं। प्रज्ञा के दादा शिवदत्त पंत पूर्व सैनिक रहे हैं। जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध में भारतीय सेवा में अपनी संवाएं दी थीं। प्रज्ञा ने अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार, गुरुजनों तथा ईष्ट मित्रों को दिया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!