Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी द्वारा फोरेंसिक सांइस लेबोरेटरी रूद्रपुर के दो वैज्ञानिकों को प्रदान किये  नियुक्ति पत्र…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा और विभागाध्यक्ष/ संयुक्त निदेशक एफ एस एल डॉ.दयाल शरण की उपस्थिति में रूद्रपुर पुलिस लाइन में माननीय मुख्यमंत्री जी ने  वैज्ञानिक अधिकारी श्रीहेमत होलकर और कु. सोनी को नियुक्ति पत्र प्रदान किये और फोरेंसिक सांइस लैबोरेटरी में डी.एन.ए. सेक्शन को जल्द शुरू करने के लिए कहा। तथा लैब के साथ वाली रिक्त भूमि पर जल्द फोरेंसिक युनिवर्सिटी के निर्माण का आश्वासन दिया।

 

कहा कि विधायक शिव अरोरा और डॉ.दयाल शरण द्वारा प्रस्तावित नेशनल फोरेंसिक  सांइस युनिवर्सिटी के लिए बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।जिससे हमारे उत्तराखंड के युवा फोरेंसिक शिक्षा अपने राज्य से ही प्राप्त कर सकते है। केन्द्र  सरकार  द्वारा हर राज्य में नेशनल फोरेंसिक सांइस यूनिवर्सिटी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही राज्य में नेशनल फोरेंसिक  सांइस युनिवर्सिटी तैयार होगी तथा इससे युवाओं को फोरेंसिक और अपराध विज्ञान की शिक्षा प्रदान की जायेगी।

 

प्रस्तावित यूनिवर्सिटी निर्माण कार्य का व्यय बहन केंद्र सरकार द्वारा किया जायेगा।इस अवसर पर डी आई जी कुमाऊं,जिलाधिकारी यूएस नगर,एस एस पी यूएस नगर,सी डी ओ तथा समस्त अधिकारीयों सहित लैब स्टाफ उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!