Breaking News

भीमताल में कातिलाना हमले पर बड़ा एक्शन, तीन आरोपी जेल में, चौथे का वारंट ‘सशक्त मन, सशक्त परिवार’ से बनेगा स्वस्थ समाज, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह पर ऑनलाइन सेमिनार सरकारी चावल की गुणवत्ता जांचने गोदाम पहुंचीं एसडीएम मोनिका, सैंपल लेकर भेजे जाएंगे लैब; रिपोर्ट पर तय होगी कार्रवाई देहरादून में देर रात दर्दनाक हादसा, खड़े वाहनों को कार ने मारी टक्कर – महिला की मौत, एक घायल साइबर ठगों के खिलाफ चंपावत पुलिस का सुरीला अभियान, पुलिसकर्मी-क्रिकेटर कौशल उप्रेती ने गाया ‘जागते रहो’ गीत महिला उद्यमिता को नई उड़ान, रामनगर में शुरू हुआ पांच दिवसीय सरस मेला; 50 स्टॉलों पर दिखी ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर

डॉ0 आशीष चौहान ने कैम्प कार्यालय पौड़ी में स्वरोजगार योजना व दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक ली……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कैम्प कार्यालय पौड़ी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार हेतु आ रहे आवेदनों की जांच कर उन्हें योजना से लाभांवित करें। जिससे वह समय पर योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़े आवेदकों से स्वरोजगार योजना में होमस्टे व वाहन मद के व्यवसाहिक व कार्यक्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी ली।

 

जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित आवेदको को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करें, जिससे बैंक को ऋण देने में आसानी प्राप्त होगी। उन्होंने आवेदकों को वाहन संचालन व होमस्टे के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने को कहा। कहा कि स्वरोजगार को अत्यधिक बढ़ावा दें, जिससे आय में वृद्धि हो सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे रह गए हैं वह समय पर दस्तावेज पूर्ण करते हुए पर्यटन विभाग को प्रस्तुत करें। जिससे आगे की कार्यवाही समय पर की जा सकेगी।

 

उन्होंने स्वरोजगार इच्छुक लोगों को योजना के तहत अधिक से अधिक स्वरोजगार मुहैया करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों को कहा कि जिन आवेदकों द्वारा पूरे दस्तावेज बैंक को प्रस्तुत किये हैं वह तत्काल आगे की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में 13 आवेदन तथा दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना में 09 आवेदन प्राप्त हुए।

 

जिनमें वाहन के लिए 07 व गैर वाहन मद में 04 आवेदकों को स्वीकृति दी गई तथा होमस्टे के लिए 09 आवेदनों में से 07 आवेदन स्वीकृत किये गये। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया, उद्योग विभाग से माधो सिंह रावत, परिवहन विभाग से आनन्द बर्द्धन व आवेदक वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!