Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

कोटद्वार में डाक सेवकों ने दिया धरना…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय डाक सेवक संघ मंडल कोटद्वार से जुड़े डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर में धरना दिया। डाक सेवकों ने सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर परिमंडल संगठन सचिव बलवंत सिंह ने कहा कि डाक सेवकों के ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन के बाद भी सरकार उनकी अनदेखी कर रही है,

 

जिस कारण डाक सेवकों को हड़ताल करनी पड़ रही है। मौके पर ग्रामीण डाक सेवकों का कार्य समय लेख बढ़ाकर आठ घंटे करने, कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को करने, सामूहिक बीमा की राशि को पांच लाख तक बढ़ाने, सवैतनिक अवकाश को 180 दिनों तक नकदीकरण में बढ़ाने, ग्रामीण डाक सेवकों से लक्ष्य संबधी कार्यों को हटाने, कार्य के दौरान मृतका डाक सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति का आश्वास समस्त शाखा डाकघरों में डिवाइस के बजाय लैपटाप, प्रिंटर व ब्राडबैंड की सुविधा देने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में मंडल कोटद्वार के सभी डाक सेवक शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!