Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- जनपद के विकासखंड बाजपुर (ग्राम पंचायतें- कनौरा एवं कनौरी) एवं सितारगंज (ग्राम पंचायतें-सुरेंद्रनगर एवं रुद्रपुर ) एवं रुद्रपुर  (ग्राम पंचायतें- बरी एवं फिरोजपुर) गदरपुर ( ग्राम पंचायत- चंदन नगर एवं बरीराई) में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबढद्ध रूप से पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समस्त ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विकास विभाग नलकूप विभाग खाद्य विभाग, पेयजल विभाग,समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग द्वारा स्टाल लगाई गई। उक्त आयोजित कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को आई.ई.सी प्रचार वाहन की एलईडी के माध्यम से विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया

साथ ही मौके पर लाभार्थियों को संबंधित विभागों द्वारा राज सहायता पर निवेशों/सामग्रियों का वितरण भी किया गया। समस्त कार्यक्रमों में लाभार्थियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मेरी कहानी मेरी जुबानी का अनुभव साझा किया गया। समस्त ग्राम पंचायतों में हेल्थ कैंप भी लगाए गए जिसमें लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।  समस्त विभागों द्वारा विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!