Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

महाविद्यालय जयहरीखाल मे 7 दिसंबर को एनसीसी यूनिट द्वारा मनाया गया झंडा दिवस…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जयहरीखाल- कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ लवनी आर राजवंशी के द्वारा किया गया  और उपस्थित सभी  NCC कैडेट्स और अन्य छात्र-छात्राओं को झंडा दिवस के संदर्भ में  जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतिवर्ष सशस्त्र सेना झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। जो 1949 से 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

 

महाविद्यालय के  एनसीसी प्रभारी ANO  डॉ पंकज कुमार ने  उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए अवगत कराया गया की   झंडा दिवस पर प्रतिवर्ष 7  दिसंबर को जो भी धन एकत्रित किया जाता है उस धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य है- १. युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, २. सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु, ३. सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु।

 

इस दिवस पर धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बाँट कर किया जाता है। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते है।  कार्यक्रम के उपरांत छात्र छात्राओं  द्वारा  गुमखाल बाजार ,जयहरीखाल बाजार, स्थानीय ग्रामीण  से जनसंपर्क कर आमजन को झंडा दिवस के संदर्भ में जानकारी दी गई और विभिन्न व्यापारियों ,दुकानदारों , स्थानीय निवासियों द्वारा झंडा दिवस की सहयोग राशि दी गई  और एनसीसी कैडेट्स के द्वारा  सभी को  झंडा प्रतीक चिन्ह वितरित किए गएl

और पढ़ें

error: Content is protected !!