Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

बाबा साहेब के योगदान को किया याद……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जन्म एक महार दलित परिवार में हुआ था। कहा कि आंबेडकर जैसे-जैसे बड़े होते गए उनके मन में समाज में व्याप्त जात-पात और इसके नाम पर शोषण के खिलाफ आक्रोश बनती गया।

 

स्कूल के समय से ही उअ अगला भेदभाव और अस्पृश्यता का सामना करना पड़ा था। यही से पढ़ाई करने के बाद देश लौटकर उन्होंने इन सबके खिलाफ आंदोलन और अभियान चलाए। कहा कि विश्व में जिस भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की जाती है वह भी आंबेडकर के विचारों से ही संभव हुआ। उन्होंने अन्य साथियों के साथ 2 साल 11 महीने 17 दिन में भारतीय संविधान किया जो समता, समानता, बन्धु  मानवता पर आधारित था। इस संविधान में उन्होंने हर किसी को बराबरी और पलने-बढ़ने का न्यायपूर्ण हक दिया।

 

वह स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने। 6 दिसंबर 1956 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रश्मि पटवाल, बलबीर सिंह रावत, रंजना रावत, नीलम रावत, सुधा असवाल, अमित राज सिंह और सुवेग जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!