Breaking News

रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

काशीपुर में हुआ रानीखेत के सीओ टी आर वर्मा का निधन, अपनी भतीजी की शादी में आये थे होने शामिल……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- रानीखेत पुलिस उपाधीक्षक टी आर वर्मा को दिल का दौरा पड़ने से काशीपुर में उनकी मृत्यु हो गई।  उनके निधन की खबर सुनकर  पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। मृदुभाषी वर्मा के आकस्मिक निधन से हर कोई अवाक रह गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीओ वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर अपने घर भरतपुर आए हुए थे।और वह शादी मैं काशीपुर गए हुए थे। 3 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी।

 

शादी के बाद वह बीती रात अपने आवास कविनगर काशीपुर आवास पर आ गए थे। मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद  उनके परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी  मृत्यु की खबर  सुनकर  परिजनों में कोहराम मच गया साथ ही वही पुलिस महकमे में भी शोक की लहर फैल गई।उनका दोपहर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

आपको बता दें तिलक राम वर्मा साल 1998 में पुलिस विभाग में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा अलग अलग जनपदों में थानाध्यक्ष और  कोतवाल के पद पर भी नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी। साल 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद वह सीओ सीआईडी हल्द्वानी और इसके बाद 15 अगस्त 2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर वह अल्मोड़ा जिले में भी नियुक्त थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!