Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा बरामद किए गये करीब 500 मोबाइल फोन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक आंपरेशन के नेतृत्व में एस०ओ०जी० प्रभारी एवं उनकी टीम को जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त गुमशुदगी/ चोरी हुए मोबाइल फोनों के प्रार्थना पत्रों पर बरामदगी व आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे

 

जिस क्रम में एस०ओ०जी टीम जनपद उधमसिंह नगर द्वारा थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कर उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, गैर राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, कासगंज, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किये गये

 

जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपुर्द कर उन्हें खुशियां दिलायी गयी, एस.ओ.जी. उधमसिंह नगर टीम द्वारा किये गये उक्त कार्य की उच्चाधिकारियों एवं आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गयी। बरामद 500 मोबाइलों की लिस्ट का मीडिया व सोशल मीडिया में किया जायेगा प्रचार प्रसार ताकि मोबाईल धारकों को वापस किए जा सकें बरामद फोन।

और पढ़ें

error: Content is protected !!