Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

होमस्टे में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या का आरोप…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। संगमचट्टी क्षेत्र के कफनील गांव में स्थित एक होमस्टे में नौकरी करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव फंदे से लटका मिला। परिजन व ग्रामीणों ने युवती की हत्या का आरोप लगाते हुए हुए पुलिस को शव उतारने नहीं दिया।ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर युवती के शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

 

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी निवासी एक व्यक्ति का संगमचट्टी क्षेत्र के कफनील गांव में होमस्टे है। इस होमस्टे में भंकोली गांव निवासी अमृता रावत (18) पिछले एक साल से नौकरी करती थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अमृता का शव होमस्टे के उसी कमरे में लटका मिला, जिसमें वह रहती थी।सूचना पर मनेरी थाने से एसएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

नौकर व होमस्टे मालिक हिरासत में

पुलिस ने घटना के समय होमस्टे में मौजूद वहां के मालिक व नौकर को हिरासत में ले लिया है। घटना के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने नौकर को मारने का भी प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने किसी तरह बचाया।

 

दोपहर करीब 12:30 बजे सीओ अनुज कुमार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद युवती के शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया गया। सीओ अनुज कुमार का कहना है विस्तृत जांच के लिए डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सभी सीसीटीवी कैमरों व डीवीआर को कब्जे में ले रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!