Breaking News

दिल्ली मार्ग से निगम की BS-4 बसें हटाने का आदेश बना विवाद, कर्मचारी परिषद ने प्रबंधन पर अनुबंधित बस मालिकों को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप…. सेवा पखवाड़ा बना जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त मंच, रामनगर में 27 विभागों ने एक ही छत के नीचे दीं जनसेवाएं वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण रिज़वान अहसन को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी, बने राष्ट्रीय सलाहकार

विकास खण्ड हल्द्वानी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ विकास खण्ड हल्द्वानी नैनीताल में माननीया जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल,  वेला तोलिया, माननीया विधायक नैनीताल सरिता आर्या,  माननीय महापौर नगर निगम हल्द्वानी  जोगेंद्र सिंह रौतेला, माननीय उत्तराखंड मण्डी परिषद अध्यक्ष डा अनिल कपूर डब्बू,  सुरेश भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री , ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड, माननीय जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल , जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह विष्ट, आदित्य कौठारी  भाजपा महामंत्री, धीरज पाण्डेय मंडल अध्यक्ष, वोरा आदि की उपस्थित में हरी झंडी दिखाकर किया।

 

उन्होंने इस अवसर पर विकसित भारत की शपथ भी सभी को दिलाई। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग, उधान विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, महिला एवं वाल विकास विभाग, लीड वैंक, उत्तराखंड ग्रामीण वैंक, SBI, BOB, इफको आदि नें स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओ की जानकारी दी। शिक्षा विभाग के वच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। खेल विभाग के अधिकारियो ने खेलो इंडिया खेलो के अंतर्गत प्रदर्शन किया। मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल जिला संयोजक विकसित भारत संकल्प यात्रा की जानकारी देते हुए वताया कि जनपद नैनीताल में ग्यारह प्रचार टीम गठित की गई हैं

 

जो 27 नवम्बर से 16 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक गाँव पंचायत पर जायेगी और वहाॅ पर भारत सरकार की विभिन्न योजनाओ (स्वास्थ्य, नागरिक आपूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग आदि ) की जानकारी देगे और नये लाभार्थियो को चिन्हित भी करेगे। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी नैनीताल गोपाल गिरि, लीड वैंक अधिकारी नैनीताल के आर आर्या, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी हल्द्वानी  धीरज सिंह, खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी  दीवान सिंह कनयाल, खण्ड विकास अधिकारी रामनगर उमाकांत पन्त, अफरोज अहमद विकास खण्ड प्रभारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। (हेम चन्द्र लोहनी)

और पढ़ें

error: Content is protected !!