हल्द्वानी– (ज़फ़र अंसारी) उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष दिवंगत इंदिरा हृदेश को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली से सीधे हल्द्वानी पहुंचे, मुख्यमंत्री ने इंदिरा हृदयेश के आवास पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा जी का जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है सरकार उनके कामों को आगे बढ़ाएगी उत्तराखंड में ही नहीं उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी उनका अहम योगदान रहा है।और मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा वही दिवंगत इन्दिरा ह्रदयेश के पुत्र सुमित ह्रदयेश ने कहा कि उन्होंने अपनी माँ से राजनीति में बहुत कुछ सीखा है , उन्होंने कभी भी किसी दल के व्यक्ति का विरोध नही किया, हमें उनकी कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए साथ ही उन्होंने जिंदगी भर समाज के लिए कार्य किया , विकास के लिए काम किया हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे, उनकी इच्छा थी कि वह सीएम के तौर पर प्रदेश का नेतृत्व करें, उनके अधूरे कामों को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएंगे। इंदिरा हृदेश के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, रेखा आर्य, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहित सभी पार्टियों के नेता मौजूद रहे।

Skip to content











