Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

प्रदूषण के बीच 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में सर्दी की छुट्टी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली- दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर वायु प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों को सर्दी की छुट्टी अभी घोषित करने का निर्देश दिया है। स्कूलों में पूर्व निर्धारित दिसंबर-जनवरी में होने वाले विंटर ब्रेक को अभी घोषित करने का आदेश दिया गया है।

 

दिल्ली शिक्षा विभाग ने ये आदेश जारी किया है। प्रदूषण के लगातार बढ़ते स्तर को देखते हुए इस बार शीतकालीन अवकाश पहले लिया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली में प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का फैसला लिया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। बुधवार सुबह को आनंद विहार में एक्यूआई 452, आरके पुरम में 433, ओखला में 426, पंजाबी बाग में 460, श्री अरबिंदो मार्ग में 382 शादीपुर में 413 और आईटीओ में 413 दर्ज किया गया।

 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा कल दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आज सभी संबंधित विभागों की बैठक बुलाई। वहीं, टेक्निकल और ऑपरेशनल स्टाफ की एक टीम कनॉट प्लेस स्थित ‘स्मॉग टावर’ पहुंची। वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उपाय के रूप में कनॉट प्लेस में ‘स्मॉग टॉवर’ को अब चालू कर दिया गया है।

 

उच्चतम न्यायालय ने कल सरकार को स्मॉग टॉवर की मरम्मत करने का निर्देश दिया था। दिल्ली में 10 नवंबर को हल्की बूंदा बांधी के आसार हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 13 नवंबर तक सुबह धुंध छाया रह सकता है। साथ ही 10 नवंबर को मौसमी दिशाओं में बदलाव के कारण कुछ एक जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!