काशीपुर– (सुनील शर्मा) वैश्विक कोरोना महामारी मैं फर्स्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा शौल उढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन अटवाल के निर्देश पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में रामनगर रोड स्थित मीडिया सेंटर कार्यालय में फर्स्ट कार्य करने वाले कोरोना योद्धा पत्रकारों को शौल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी वैशिवक महामारी से लोग डरे हुए हैं , कलम के सिपाही समाज को नित जानकारियां देने के लिए पूर्व मनोयोग से सेवा कार्य में लगे हुए हैं और अपनी जान की परवाह ना करते हुए आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करते आ रहे हैं।

Skip to content











