Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

खाद्य सुरक्षा विभाग, ऊधम सिंह नगर द्वारा जांच एवं नमूना संग्रहण अभियान…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- आयुक्त एवं संयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद ऊधम सिंह नगर में आगामी त्योहारी सीजन दीपावली को देखते हुए व्यापक निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में अभी तक बाजपुर, रूद्रपुर, सितारगंज में विशेष अभियान में गठित टीम के सदस्यों वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह,

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी,  आशा आर्या एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी  पवन कुमार द्वारा दूध, पनीर, दाल, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, सूजी, बेसन, सांभर मसाला, सॉस, मस्टर्ड ऑयल आदि के कुल 38 नमूने संग्रहित किये गये। अभियान के दौरान संग्रहित किये गये इन सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर को प्रेषित किये गये हैं,

 

जिनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छ एवं स्वस्थ्य खाद्य पदार्थों को ही विक्रय करने के निर्देश दिये गये तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि वे विक्रय हेतु खाद्य पदार्थ केवल अधिकृत खाद्य पदार्थों के सप्लायरों से ही खरीदें त्योहारी सीजन को देखते हुए निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।

 

उपरोक्त के अतिरिक्त माननीय न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी द्वारा अधोमानक कुट्टू का आटा, कस्टर्ड पाउडर तथा खुली चीनी के विक्रय करने पर 27000.00 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया

और पढ़ें

error: Content is protected !!