Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

डेंगू की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने समस्त विभागीय अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- डेंगू की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने समस्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त नगर निकायों को नियमित रूप से गली-मोहल्लों में फॉगिंग करने के साथ ही जगह- जगह में जमा पानी को हटाने के निर्देश भी दिये हैं। जिलाधिकारी स्वयं भी डेंगू की रोकथाम हेतु निरंतर रूप से निगरानी बनाये हुए हैं।

 

जिलाधिकारी ने जनपद में डेंगू की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने भीड़ वाले स्थान सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पार्क, मेला आयोजन स्थल सहित अन्य स्थानों में नियमित रूप से साफ-सफाई व डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही निरन्तर सुनिश्चित करें।

 

इसके अलावा उन्होंने समस्त विभागों को भी अपने-अपने कार्यालय परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिस गली-मोहल्ला में डेंगू की पुष्टि होती है तो उस स्थान को कन्टेनमेंट जोन बनाना सुनिश्चित करें। वर्तमान में जनपद में डेंगू के 125 केस सक्रिय हैं। अभी तक कुल 285 डेंगू के केस सामने आये हैं, जिनमें 160 स्वस्थ हो चुके हैं। आज कोटद्वार में 23 व श्रीनगर क्षेत्र में 20 डेंगू के केस मिले हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!