Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

IQAC द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में किया गया ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- IQAC द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “NEP 2020 Implementation & Rule- regulation & Implementation” विषय पर  ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया  lइस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विषयों, परीक्षा, ABC I’d तथा समर्थ पोर्टल पर Student Life Cycle विषयों से अवगत कराना था। महाविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने किया l

प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को नए सत्र में प्रवेश के लिए बधाई दी तथा अपने आशीर्वचनों से उत्साह वर्धन किया l साथ ही सभी छात्र छात्राओं को नियमित कक्षाओं में आने के लिए प्रोत्साहित किया l इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता IQAC कोर्डिनेटर डॉ प्रवीन जोशी ने NEP के अंतर्गत विषयों,प्रत्येक विषय के क्रेडिट तथा समर्थ पोर्टल पर स्टूडेंट लाइफ साइकिल आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी l इसी क्रम में दूसरे मुख्य वक्ता परीक्षा प्रभारी डॉ अभिषेक गोयल द्वारा परीक्षा संबंधित क्रेडिट सिस्टम,एग्जिट एंट्री ऑप्शन,

ग्रेडिंग सिस्टम तथा  क्रेडिट की उपयोगिता के विषय में संपूर्ण जानकारी दी गईl इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर  एम.डी.कुशवाहा द्वारा महाविधालय में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा छात्र हित के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का मंच  संचालन डॉ  तनु मित्तल द्वारा किया गया  इस कार्यक्रम में डॉ सुरेश कुमार,डॉ देवेंद्र चौहान,डॉ नीता भट्ट,डॉ सुरभि मिश्रा डॉ रंजना सिंह, डॉ मोहन कुकरेती, डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ कविता रावत,डॉ संत कुमार तथा शुभम सभी प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राएं उपस्थित रहेl

और पढ़ें

error: Content is protected !!