Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में नशेड़ी चालक पर शिकंजा, कार में हुड़दंग कर रहे पांच साथी भी गिरफ्तार सीसीटीवी ने खोली चोरों की पोल, पुलिस ने ज्वेलर्स से चेन उड़ाने वाले दो आरोपियों को पकड़ा पुलिस की मुस्तैदी से दो घंटे में मिली नाबालिग, सहेली संग पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे

हल्द्वानी-सूक्ष्म जमा योजना के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की ठगी,मुकदमा दर्ज…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) सूक्ष्म जमा योजना के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस को सौंपी तहरीर में रंजीत सागर निवासी अंबेडकर नगर बरेली रोड ने कहा कि उसने सहकारिता विभाग उत्तराखंड में पंजीकृत देवभूमि बहुद्देश्यीय स्वयंसेवक सहकारिता के कपिल कांप्लेक्स स्थित प्रधान कार्यालय में सूक्ष्म जमा योजना के तहत एजेंट गजेंद्र नेगी व उसकी पत्नी के माध्यम से खाते खुलवाए। इनमें उसने 1.24 लाख की रकम जमा कराई।

 

जब इस रकम की परिपक्वता राशि की अवधि पूरी हुई तो वह दफ्तर पहुंचा। इस बीच वहां मौजूद हेम पंत ने बताया कि इस संस्था ने काम बंद कर दिया है। इस पर उसे धोखाधड़ी का आभास हुआ। तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!