Breaking News

यहाँ बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,परिजनों में शोक की लहर…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-रुद्रपुर से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की उत्तम नगर के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है। परिजनों से जानकारी के अनुसार,आशीष मण्डल (32) पुत्र स्व.सुरेश मण्डल मूल निवासी रामनगरा,उत्तर प्रदेश का है,जो की बचपन से ही अपने मामा के घर गुरुग्राम शक्तिफार्म न.2 में रहता था। पढ़ाई लिखाई के बाद यहाँ पर टेलीकॉम कम्पनी में नौकरी भी करता था। आशीष के विवाह के बाद 5 वर्षीय व 2 वर्षीय पुत्री भी है।

 

रविवार को अपने एक मित्र के साथ रुद्रपुर किसी विशेष काम के लिए घर से निकला था। शाम करीब 8 बजे से 9 बजे के बीच घर बापसी के समय उत्तम नगर के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया, जिस वजह से दोनो बाइक सवार गिर गये, गिरते ही वाहन चालक आशीष बेहोश हो गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर भीड़ एकत्र हो गयी। साथी मित्र ने इमरजेंसी 108 पर कॉल कर सूचना दी,सूचना पर पहुँचे 108 वाहन द्वारा आशीष को किच्छा के सरकारी समुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया,

 

जहाँ डॉक्टरो ने आशीष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँचे पुलिस ने शव को रुद्रपुर जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। आशीष की दुर्घटना की ख़बर उसके परिजनों को रात के लगभग 10 बजे मिला। आशीष के मृत्यु के ख़बर से परिवार का रो रो के बुरा हाल है। आशीष अपने पीछे दो बच्चे ,पत्नी और मां को रोता विलखता छोड़ गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!