Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

14 अगस्त को विभाज विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर विधायक शिव अरोरा ने रखी रूपरेखा….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- 14 अगस्त को रुद्रपुर एमबिन्स बैंकट हाल , काशीपुर रोड रुद्रपुर में होने वाले में होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हिन्दू बंगाली समाज संम्मान समारोह कार्यक्रम जिसकी तैयारी को लेकर पिछले काफी दिनों से कार्यक्रम सयोंजक विधायक शिव अरोरा  लगातार पूरे जिले में जगह जगह बैठक कर  कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। वही विभाजन विभीषिका कार्यक्रम हिन्दू बंगाली समाज के सम्मान में आयोजित हो रहा है

 

जो उस समय पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा थे उन्होंने विभाज के उस मंजर उस समय की यातनाओं को झेला है उन सभी हिन्दू बंगाली समाज के लोगो के सम्मान में यहाँ कार्यक्रम जिसमे बतौर मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहने वाले हैं , वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट , वही केंद्र में जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, वही प्रदेश से जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहने वाले हैं। जिसको लेकर कार्यक्रम सयोंजक विधायक शिव अरोरा ने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कार्यक्रम 14 अगस्त को सुबह 10 बजे एमबिन्स बैंकट हाल में होगा जहां बंगाली समाज के उस के विभीषिका झेलने वाले लगभग  1000 लोगो को सम्मानित किया जायेगा

 

वही उस विभाज मे अपनी जान गवाने वालो की आत्मा की शांति हेतु हवन यज्ञ किया जायेगा वही विभाजन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री व प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की स्मृतियों को देखने की योजना भी है साथ ही अलग अलग स्टोल के माध्यम से बंगाली समाज की संस्कृति को दिखाने की योजना है कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है

 

विधायक बोले कार्यक्रम बेहद भव्य दिव्य रूप देने के लिये इसमे बंगाली समाज की महिलाये अपने पारम्परिक परिधान में नजर आयेगी ओर कार्यक्रम में कई  सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रस्तुति दिखाई देगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कार्यक्रम बहुत भव्य होने जा रहा है लोगो मे इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । इस दौरान उत्तम दत्ता, के के दास , जगदीश विश्वास, शंकर चक्रवर्ती, रोबिन विश्वास, विजय डे, बॉबी दास, प्रियंका विश्वास प्रणेराय  , मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!