प्रतियोगिता के पाँचवे दिन खेले गए लीग के तीन मैच…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-75 वीं एच० एन० पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 , प्रायोजित दि नैनीताल बैंक व आयोजक सी० आर० एस० टी० ओल्ड बॉयज नैनीताल प्रतियोगिता के पाँचवे दिन लीग के तीन मैच खेले गए । पहला मैच सनवाल बनाम मोदर्स हार्ट के मध्य खेला गया। जिसे सनवाल स्कूल ने 5 – 0 से मुकाबला जीता ।

दूसरा मैच लांग व्यू बनाम आर० सी० ए० के मध्य खेला गया। जिसमें ने 9 – 0 से लांग व्यू ने अपने नाम किया । अंतिम मुकाबला सेंट जोसेफ बनाम सैनिक स्कूल ‘B’ के मध्य खेला गया कड़े मुकाबला सेंट जोसेफ कॉलेज ने 1 – 0 से अपने नाम किया।

 

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रेफरी अमित, सुमित पटवाल, पूरण, आदि, अर्जुन, चंद्र लाल साह एवं प्रेम बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई । शुक्रवार को प्रतियोगिता के तीन मैच खेले जायेंगे।

शुक्रवार को पहला मैच सेंट स्टीफन बनाम सेंट एंड्रयू भवाली के मध्य , दूसरा लेक्स इंटरनेशनल बनाम निशांत स्कूल अंतिम मुकाबला सैनिक ‘A’ बनाम पी पी जे दुर्गापुर खेला जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!