नैनीताल- दि नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित 75 वीं एच० न० पांडे मेमोरियल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 , सी० आर० एस० टी० ओल्ड बॉयज आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन लीग के तीन मैच खेले गए । । पहला मैच बिरला विद्या मंदिर एवं सेंट जोंस के मध्य खेला गया जिसे बिरला विद्या मंदिर नए 5=0से जीता । दूसरा मैच पार्वती प्रेमा जगाती एवं सेंट स्टीफंस के मध्य खेला गया जो 0=0 से बराबर रहा । तीसरा मुकाबला सरस्वती शिशु मंदिर एवं सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मध्य खेला गया ।
मध्यांतर तक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल 1=0से आगे रही तथा अंतिम स्कोर 3=1 सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नए जीता ।प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रेफरी अमित, अनिल ,अर्जुन, एवं प्रेम बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई ।कल प्रतियोगिता के तीन मैच खेले जायेंगे। कल पहला मैच सनवाल स्कूल एवम मदर्स हार्ट के बीच , दूसरा मुकाबला लौंग व्यू एवं राधा चिल्ड्रन तथा तीसरा मुकाबला सेंट जोसेफ एवं बी एस एस वी बी के मध्य खेला जाएगा।



Skip to content











