हल्द्वानी-हल्द्वानी के चर्चित हत्याकांड का पुलिस पहले ही खुलासा कर चुकी है हम बात कर रहे हैं अंकित मर्डर केस की जिसमें गर्लफ्रेंड माही द्वारा कोबरा से डसवा कर मौत के घाट उतार दिया गया था कारोबारी को .कारोबारी अंकित चौहान को कोबरा से डसवाने वाली माही उर्फ डौली को पुलिस ने उसके प्रेमी दीप कांडपाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात 14 जुलाई को शाम छह से रात 10 बजे के बीच हल्द्वानी के शांतिविहार कालोनी गोरापड़ाव की है। आखिरकार मास्टरमाइंड माही अपने साथियों के साथ रुद्रपुर से पकड़ी गई उसके कहां भागने की प्लानिंग थी। इन सबसे आई जी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणें ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्दा उठा दिया।


आई जी कुमाऊं ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले शातिर आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 50,000 हजार इनाम की घोषणा की है। आपको बताते चलें गिरफ्तारी के बाद अंकित के परिजनों ने भी पुलिस टीम को ₹50000 नगद इनाम की घोषणा की है।

Skip to content











