रूद्रपुर- महानगर में कांग्रेस की वार्ड कमेटियों के गठन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने वार्ड 6 जगतपुरा में आयोजित सभा में सर्वसम्मति से भूपेन्द्र कुमार को वार्ड का अध्यक्ष घोषित किया। नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष का सभी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा सहित अन्य दलों को छोड़कर आये कई लाेंगों ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान भी किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर केक भी काटा और राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
कांग्रेस ने कभी भी धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश नहीं की। जबकि भाजपा ने हमेशा सत्ता पर बने रहने के लिए लोगों को जाति धर्म के नाम पर लड़ाने का काम किया है। भाजपा ने नफरत फैलाने का काम कर रही है जबकि कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने की बात कही है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के रिकार्ड टूट चुके हैं। सरकारी मशीनरी भाजपा नेताओं की कठपुतली बन चुकी है। कभी अतिक्रमण के नाम पर तो कभी सत्यापन के नाम पर जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। चुनाव के समय नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने का वायदा करने वाली सरकार लोगों को उजाड़ने पर तुली है।


सैकड़ों लोगों की दुकानें तोड़ दी गयी है और हजारों लोगों को बेघर कर दिया गया है। इतना सब कुछ होने के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेवार ठहरा रहे हैं जबकि उन्होंने खुद सार्वजनिक मंच से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिये थे। अगर मुख्यमंत्री वास्तव में जनता के हितैषी हैं तो उन लोगों का पुनर्वास करायें जिन्हें प्रशासन ने उजाड़ा है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सत्यापन के नाम पर लोगों में दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। किरायेदार और मकान मालिक सभी पुलिस की मनमानी से त्रस्त हो चुके हैं। सत्यापन की जो प्रक्रिया अपनायी जा रही है वह व्यवहारिक नहीं है। पुलिस का सत्यापन अभियान उद्देश्य से भटककर वसूली तक ही सिमटता नजर आ रहा है। कांग्रेस इसके खिलाफ चुप नहीं बैठेगी और जनता के शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल भसीन ने कहा कि भाजपा की इस मानसिकता को लोग पहचान चुके हैं और उसे सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के घमंड को चूर करने के लिए बार जनता को निकाय चुनाव में सोच समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। इस अवसर पर होरी लाल,नेमचन्द ,कन्हैया,ओमकारा सिह तोमर,तेजपाल, अजय पाण्डे,छोटे लाल ,अनिस,अहमदनवि, जयराम,रामबहादुर,लल्लू प्रजापति, शान्ति देवी, जाबेद, विजय पाल सिंह, हीरालाल, उमेश गोस्वामी, महेश गोस्वामी ,तुलसीदास,कृष कुमार,हेमंत कुमार, बिनोद,हरि सिंह, बिनोद सिह, नन्दकिशोर प्रजापति, अनिल प्रजापति आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Skip to content











