Breaking News

यहाँ 22 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर समाप्त की अपनी जीवनलीला-पढ़े क्या रही वजह……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड़-हल्दूचौड़ में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया , जहां उपचार के दौरान चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें हल्दूचौड़ निवासी 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

 

जिससे उसकी हालत बिगड़ गई परिजन उसे लेकर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई, मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक बीती रात खाना खाकर कमरे में चला गया,

 

कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा कर मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है

और पढ़ें

error: Content is protected !!