Breaking News

प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान, हल्द्वानी पहुंचे कृषक रथ के कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने किया प्रेरित मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास डांडिया नाइट-2026 में अनुज कांत अग्रवाल बने ‘डांडिया किंग’, कनक अग्रवाल ने जीता ‘डांडिया क्वीन’ का खिताब कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की निकासी के लिए बनेगा वैकल्पिक मार्ग! पुलिस और PWD ने किया संयुक्त निरीक्षण निगलाट में पार्किंग, रानीबाग में वैली ब्रिज का प्रस्ताव; जाम से निजात दिलाने की कवायद तेज श्रीराम बारात को लेकर हल्द्वानी का ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को कई रास्तों पर डायवर्जन

यहाँ कोतवाली के पास दुकान से चोर ने उड़ाई हजारों रूपए की नगदी,कैमरे में कैद हुआ चोर……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

यहाँ कोतवाली के पास चोर ने व्यापारी नेता की दुकान से उड़ाई हजारों रूपए की नगदी…………

लालकुआं-लालकुआं नगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरों ने व्यापारी नेता की दुकान की दीवार पीछे तोड़कर हजारों रूपए की नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली

वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है इधर चोरी की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के लोग भी दुकान पर पहुच गए हैं जिन्होंने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग कि है।

बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र स्थित गांधीनगर वार्ड दो निवासी व्यापारी नेता संजय जोशी की कोतवाली से कुछ ही दूरी पर रेलवे फाटक के पास फोटो स्टूडियो की दुकान है। रोजाना की तरह वह मंगलवार की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए इस बीच चोरों ने रात में दुकान की दीवार पीछे से तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया आज बुधवार की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर वह भौचक्के रहे गए।

दुकान में पीछे की दीवार में टूंटी हुई थी और अंदर का अधिकतर सामान गायब था चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली वहीं पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जिसमें एक युवक चोरी करता साफ दिख रहा है

फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है वहीं पुलिस मामले कि जांच पड़ताल कर रही है।इधर व्यापार मंडल के नेताओं ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी की घटना के खुलासे की मांग कि है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!