नैनीताल-जैव विविधता, हमारे जैविक संसाधनों की समग्रता और विविधता, दुनिया के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण – कुलपति प्रो० एन०के० जोशी कुलपति ने बायोडायवर्सिटी एनवायरनमेंट एंड इकोसिस्टम सर्विसेज पुस्तक का विमोचन किया
शुक्रवार दिनांक 24 मार्च 2023 को कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो० एन०के० जोशी द्वारा जंतु विज्ञान विभाग में सह-प्राध्यापक डॉ० मनोज कुमार आर्य द्वारा लिखित बायोडायवर्सिटी एनवायरनमेंट एंड इकोसिस्टम सर्विसेज पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक में जैव विविधतता, पर्यावरण और पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं से सम्बंधित से रोचक एवं शोध सम्बन्धी विचार-जानकारी सम्मिलित है। पुस्तक का प्रकाशन डिस्कवरी पब्लिशिंग हाउस द्वारा किया गया।


इस अवसर पर कुलपति प्रो० एन०के० जोशी ने कहा कि जैव विविधता, हमारे जैविक संसाधनों की समग्रता और विविधता, दुनिया के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। भारत जैव विविधता चैंपियन बनने में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए एक प्रमुख स्थिति में है क्योंकि वर्तमान में इसकी दुनिया की आबादी का 17% और दुनिया की जैव विविधता हॉटस्पॉट का 17% हिस्सा है।
पुस्तक के संपादक डॉ० मनोज कुमार आर्य ने बताया कि पुस्तक में 16 अध्याय है और इसका केंद्र बिंदु पारिस्थितिक तंत्र सेवाएं हैं जिसमें हिमालयी क्षेत्र में कीट परागण और संरक्षित क्षेत्र द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा एवं जानकारी सम्मिलित है।
इस अवसर पर शोध एवं प्रसार निदेशक प्रो० ललित तिवारी, विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो० हरीश बिष्ट, डॉ० मनोज कुमार आर्य, डॉ० बी०सी० मलकानी, श्री पदम सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Skip to content











