हल्द्वानी में सरार्फा की 02 दुकानों में दिन दहाडे चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार चोरी का माल भी पुलिस ने किया बरामद।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल रोड स्थित तनिष्क ज्वैलेर्स और बन्सल ज्वैलेर्स में चोरी की वारदात को अज्ञात चोर के द्वारा अंजाम दिया गया था। आरोपी द्वारा तनिष्क ज्वैलेर्स से सोने के छुमके तथा बन्सल ज्वैलेर्स से सोने की अगुंठी चुरा ली गयी थी।

 

 

पुलिस द्वारा दोनों घटनास्थलों की तहकीकात की गयी। चोरी के सम्बन्ध में हल्द्वानी कोतवाली में बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनों दुकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का खंगाला गया। दोनों घटनाओं में 01 ही चोरी के गैंग का शामिल होनी की आशंका पर हरेन्द्र चौधरी,  प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल, प्रभारी चौकी भोटियापडाव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। साथ ही तलाशी हेतु एस0ओ0जी0 को भी लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग 50 सीसीटीवी खंगाले गये।

 

 

बेहतर कार्ययोजना तथा सक्रियेता से पुलिस टीम द्वारा बीती रात को ही घटना में संलिप्त शातिर आरोपी संदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द निवासी गोल्चयू मंदिर के सामने आवास विकास कालोनी हल्द्वानी को आवास विकास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस टीम

1- श्री प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव।

2- उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी प्रभारी एस.ओ.जी.।

3- महिला उ0नि0 मंन्जू ज्याला।

4- हे0 कानि0 इसरार नबी।

5- हे0 कमल पाण्डेय।

6- कानि0 संजीव कुमार।

7- कानि0 प्रकाश बडाल।

8- कानि0 दिनेश नगरकोटी।

9- हे0 कानि0 कुन्दन कठायत एस.ओ.जी.।

10- कानि0 भानू प्रताप एस.ओ.जी.।

11- कानि0 अशोक रावत एस.ओ.जी.।

और पढ़ें

error: Content is protected !!