हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश सरकार पर हुवे हमलावर……
हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद आज हल्द्वानी पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुमित हृदयेश ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के विधायकों के साथ पक्षपात किया गया, विधानसभा अध्यक्ष ने नियमों के विरुद्ध विपक्ष के विधायकों को निलंबित किया।विपक्ष के विधायकों की मांग है कि प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए,


साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का बुरा हाल है, सरकार ने 70 हजार करोड़ का बजट पेश किया जिसमें विकास के लिए केवल 10.5 प्रतिशत ही रखा गया है, कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी के विकास के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा के बजट सत्र को सरकार ने मोदी मय कर दिया मुख्यमंत्री खुद प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान करते रहे,
इसके अलावा इस समय प्रदेश के अंदर हर काम के लिए गब्बर सिंह टैक्स वसूला जा रहा है। सरकार और विधानसभा की साजिश के तहत बजट सत्र को जल्दबाजी में खत्म कर दिया गया, सुमित हृदयेश ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए गंभीर नहीं है।

Skip to content











